Friday, August 19, 2022

Boycott(बहिष्कार)

 सहिष्णुता की धारा का एक खुला विचार करते है..

चलो एक नये सिरे से बहिष्कार करते हैं...


इतिहास को किताबों मे रखकर वर्तमान पर एक उपकार करते हैं..

चलो एक नये सिरे से बहिष्कार करते हैं...


वाद-विवाद की रंजित संहिता में सरल विवेक बुद्धी का स्वीकार करते हैं..

चलो एक नये सिरे से बहिष्कार करते हैं...


भेद-भाव की पाठशाला में मानवता की सीख का प्रसार करते हैं...

चलो एक नये सिरे से बहिष्कार करते हैं...


सकारात्मकता संजोकर एक छोटा सा प्रतिकार करते हैं...

चलो एक नये सिरे से बहिष्कार करते हैं...